Homeभीलवाड़ामांडलगढ़ नगरपालिका प्रशासन द्वारा तीज पर्व हर्षोल्लास से मनाया जायेगा पौधारोपण सहित...

मांडलगढ़ नगरपालिका प्रशासन द्वारा तीज पर्व हर्षोल्लास से मनाया जायेगा पौधारोपण सहित अन्य कार्यक्रम होंगे आयोजित

नगरपालिका क्षेत्र के रात्याखेड़ा बिजली ग्रिड के पीछे होंगे महिलाओं द्वारा पौधारोपण,झूले व अन्य आयोजन
मांडलगढ़। स्मार्ट हलचल/एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान अंतर्गत नगर पालिका प्रशासन मांडलगढ़ द्वारा 7 अगस्त को सुबह नेशनल हाइवे 758 पर स्थित बिजली विभाग के ग्रिड के पीछे रात्या खेड़ा भारजी का खेड़ा और जापर पुरा जंक्शन पर नगरपालिका की भूमि पर मुख्यमंत्री महोदय के हरियालो राजस्थान कार्यक्रम के तहत् सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम किया जाना है। नगरपालिका अधिशासी अधिकारी छैल कंवर ने बताया कि इस अवसर पर महिलाओं द्वारा तीज पर्व हर्षोल्लास से मनाया जायेगा। तीज पर्व को खास बनाने के लिए एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमे महिलाओ द्वारा सघन पोधारोपण कार्य किया जायेगा व महिलाओं द्वारा अपने अपने पोधे को लगाकर उन्हें संरक्षण प्रदान करने की जिम्मेदारी सौपी जायेंगी। कार्यक्रम के दौरान मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल,नगरपालिका अध्यक्ष संजय डांगी,उपखण्ड अधिकारी अजितसिंह राठौड़, पुलिस उपाधीक्षक बाबुलाल विश्नोई, तहसीलदार ललित डीडवानिया सहित जनप्रतिनिधि व विभिन्न संस्थाओ के प्रतिनिधि, पूर्व पालिका अध्यक्ष, पूर्व पार्षद व नगरवासी मोजुद रहेंगे।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES