मांडलगढ़ में शहरी सरकार के लिए मतदान कल: 10,881 मतदाता डालेंगे वोट, सुबह 7 बजे से शुरू होगी वोटिंग, 79 प्रत्याशी मैदान में
मांडलगढ़, स्मार्ट हलचल। शहरी सरकार के चुनाव को लेकर दूसरे चरण के तहत शुक्रवार को मांडलगढ़ नगर पालिका में मतदान होगा। प्रशासन ने मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। नगर पालिका क्षेत्र में कुल 20 वार्ड हैं और प्रत्येक वार्ड में एक-एक मतदान केंद्र बनाया गया है।
मांडलगढ़ नगर पालिका के 20 वार्डों में कुल 10,881 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 5,369 पुरुष और 5,512 महिला मतदाता हैं। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा।
नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नगर पालिका के 20 वार्डों में कुल 79 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें भाजपा के 20, कांग्रेस के 20 और 39 निर्दलीय प्रत्याशी हैं। कई वार्डों में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला नजर आ रहा है, वहीं कई वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों की मौजूदगी ने चुनावी मुकाबले को त्रिकोणीय और बहुकोणीय बना दिया है।
चुनाव प्रचार थमने के बाद प्रत्याशी अब घर-घर संपर्क कर मतदाताओं को अपने पक्ष में करने में जुटे हैं। आखिरी समय में व्यक्तिगत संपर्क और वार्डवार स्थानीय समीकरण चुनाव परिणाम पर असर डाल सकते हैं।
मांडलगढ़ के 20 वार्डों में कौन-कौन मैदान में
| वार्ड | वार्ड आरक्षित | भाजपा प्रत्याशी | कांग्रेस प्रत्याशी | अन्य प्रत्याशी |
|---|---|---|---|---|
| 1 | OBC ओपन | रक्षिता टेलर | रेखा वैष्णव | छोटू लाल प्रजापत, धापू देवी माली |
| 2 | अनारक्षित ओपन | योगेश कुमार | सिद्धार्थ सिसोदिया | जुली ओस्तवाल |
| 3 | अनारक्षित ओपन | अनिता सुराणा | कीर्ति धाधीच | लता ओस्तवाल |
| 4 | OBC ओपन | भैरू लाल माली | शिवराज गुर्जर | जमना लाल माली |
| 5 | अनारक्षित ओपन | दशरथ सिंह राजपूत | श्याम लाल बलाई | राजू लाल माली, राजेन्द्र जाट |
| 6 | ST ओपन | राम लाल मीणा | भगवान लाल मीणा | लालाराम मीणा |
| 7 | SC ओपन | अशोक कुमार जीनगर | दीपक कुमार नायक | किशन लाल नायक |
| 8 | SC ओपन | कमलेश | लादूलाल रेगर | प्यार चन्द रेगर, जितेन्द्र कुमार, बाबू लाल रेगर |
| 9 | अनारक्षित ओपन | श्वेता देवी डांगी | अल्का देवी लढ़ा | प्रियंका सोमानी, सिराजुद्दीन शाह, सलीम मोहम्मद, सुखदेव सिंह स्वर्णकार |
| 10 | अनारक्षित महिला | अभिलाषा गट्टानी | आरती गट्टानी | सुगना देवी माली |
| 11 | OBC ओपन | नील कमल पटवा | भगवती लाल तम्बोली | जगदीश चन्द्र वैष्णव |
| 12 | अनारक्षित ओपन | भारती | इन्द्रा देवी झंवर | भंवर लाल, ओम प्रकाश कुमावत |
| 13 | OBC महिला | मोहिनी देवी | दिव्या कुमारी ब्रह्मभट्ट | आरती सोनी, चंचल देवी स्वर्णकार |
| 14 | अनारक्षित महिला | मंजू देवी | इन्जियाज बानु | सलमा बानु, जाहिदा बानु, रेशमा बानु शेख, सपना खटीक, नाजिया बानु पठान |
| 15 | अनारक्षित ओपन | राधेश्याम तेली | किरण शर्मा | पवनेश ओस्तवाल |
| 16 | SC महिला | सोनिया हरिजन | देवयानी चांवरिया | शीतल चांवरिया |
| 17 | अनारक्षित ओपन | बहादुर सिंह राठौड़ | रफीक मोहम्मद टाक | शराफत हुसैन, इसराफ मोहम्मद आजाद, रिजवान सिलावट |
| 18 | अनारक्षित महिला | सीता देवी | जहरा फातिमा | ताहिरा अन्जुम, शाहिन बानो |
| 19 | अनारक्षित महिला | ऋतु चौहान | नीलम पढ़ियार | अंकिता वर्मा, पूजा देवी आंचलिया |
| 20 | SC ओपन | लादूलाल खटीक | विनोद कुमार धोबी | दुर्गेश कुमार नायक, दिलीप कुमार, प्रकाश चन्द्र धोबी |
एक नजर में चुनावी तस्वीर
- कुल वार्ड: 20
- कुल मतदाता: 10,881
- पुरुष मतदाता: 5,369
- महिला मतदाता: 5,512
- कुल प्रत्याशी: 79
- भाजपा: 20
- कांग्रेस: 20
- निर्दलीय: 39
- मतदान समय: सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक
सबसे अधिक प्रत्याशी वार्ड 14 में: यहां कुल 7 प्रत्याशी मैदान में हैं। वार्ड 9 में 6 तथा वार्ड 8, 17 और 20 में 5-5 प्रत्याशी हैं।
मतदाताओं के लिए जरूरी बात: मतदाता पहचान पत्र (EPIC) उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में निर्वाचन विभाग द्वारा निर्धारित वैकल्पिक फोटो पहचान-पत्र में से मान्य दस्तावेज साथ रखना होगा। मतदाता मतदान केंद्र पर जारी आधिकारिक निर्देश के अनुसार पहचान-पत्र प्रस्तुत करें।
मांडलगढ़ में कल होने वाला मतदान यह तय करेगा कि 20 वार्डों की शहरी सरकार की बागडोर किस राजनीतिक दल अथवा निर्दलीय प्रत्याशियों के हाथ में जाती है। खास तौर पर उन वार्डों में मुकाबला रोचक रहेगा जहां निर्दलीयों ने भाजपा और कांग्रेस के पारंपरिक समीकरणों को चुनौती दी है।