मांडलगढ़ थानाधिकारी पद पर राजकुमार नायक ने किया पदभार ग्रहण

मांडलगढ़।स्मार्ट हलचल|मांडलगढ़ थाना क्षेत्र को नए थानाधिकारी के रूप में राजकुमार नायक मिले हैं। राजकुमार नायक ने सोमवार को मांडलगढ़ थानाधिकारी पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने थाना परिसर का निरीक्षण किया तथा पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं लंबित मामलों की जानकारी ली।नवनियुक्त थानाधिकारी राजकुमार नायक ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, महिला सुरक्षा तथा यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर अपराध मुक्त एवं सुरक्षित वातावरण तैयार करना उनका लक्ष्य है।

उन्होंने थाना स्टाफ को निर्देश दिए कि फरियादियों के साथ संवेदनशील एवं सकारात्मक व्यवहार किया जाए तथा प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही अवैध गतिविधियों, मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ-सट्टा और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

पदभार ग्रहण के अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने उनका स्वागत किया तथा सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। क्षेत्रवासियों ने भी नए थानाधिकारी से कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा आमजन की समस्याओं के समाधान की उम्मीद जताई है।