स्मार्ट हलचल|मांडलगढ़ नगरपालिका में लंबे समय से कई अधिकारियों व कर्मचारियों के पद रिक्त होने से शहरवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । वर्तमान में नगरपालिका केवल चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के भरोसे संचालित है जिसमे ये कार्मिक पालिका परिसर की साफ-सफाई कर पीने का पानी जुटाकर परिसर में हर समय अधिकारी व कार्मिकों के आभा में बैठे पाए जाते है।नगरवासी लादूलाल माली,भरत खटीक,जगदीश बलाई सहित अन्य नगरवासियों ने बताया कि नगरपालिका में नगरवासियों के आवश्यक कार्य समय पर अधिकारियों व कार्मिकों के अभाव में सम्पादित नही हो पा रहे है जिसके चलते नगरवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विदित रहे कि नगरपालिका में अधिशासी अधिकारी,एक कनिष्ठ लेखा अधिकारी,दो वरिष्ठ सहायक,चार कनिष्ठ सहायक,एक कनिष्ठ अभियंता,एक कर सहायक,एक फायरमैन सहित अन्य पद रिक्त चल रहे है जिसके चलते नगरपालिका में दिनभर सन्नाटा पसरा रहता है।
समस्या से विधायक गोपाल खंडेलवाल को नगरवासियों द्वारा अवगत कराए जाने के बाद भी समस्या का समाधान नही हो पा रहा है।नगरवासियों ने
नगरपालिका में रिक्त अधिकारी व कार्मिकों के पदों को जल्द भरवाने की मांग की है।
उधर नगरपालिका में उक्त पदों के रिक्त होने से नगरवासियों के आवश्यक कार्यो में निर्माण स्वीकृति, नामांतरण,पुष्तैनी पट्टा, आवास योजना सहित अन्य कार्यो का सम्पादन समय पर हो पा रहा है जिसके चलते नगरवासी परेशान है।
*वर्जन*-
मांडलगढ़ नगरपालिका कार्यालय में सभी पद रिक्त है,मामले को गम्भीरता से लेते हुए जल्द रिक्त पदों की पूर्ति करवाकर आमजन को समस्या से राहत प्रदान करवाई जायेगी-
*गोपाल खंडेलवाल, विधायक विधानसभा क्षेत्र मांडलगढ़।*
