सुरेश चंद्र मेघवंशी
मांडल । मांडल कस्बे के प्रताप नगर क्षेत्र में गुरुवार को एक दुकान में अचानक आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग कस्बा निवासी विशाल आगाल की दुकान में लगी, जिससे दुकान में रखा हजारों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन आग तेजी से फैलने लगी। सूचना मिलने पर अग्निशमन दमकल मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और आग लगी दुकान का मुआयना किया। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। गनीमत रही कि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे आसपास की अन्य दुकानों और मकानों को नुकसान होने से बचा लिया गया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।
