भीलवाड़ा । शहर में शुक्रवार सुबह आग का तांडव देखने को मिला, नगर निगम के पास स्थित डीपी ज्वैलर्स दुकान की छत पर अचानक आग लग गई जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और अफरा तफरी का माहौल बन गया । सूचना पर फायर ब्रिगेड की पांच गाड़िया मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए धीरे धीरे हवा के साथ आग ने विकराल रूप धारण कर लिया आग की लपटे भावः होती गई वही सूचना लगने पर क्षेत्रीय थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई । उधर दुकान में आग लगने की खबर फैलते ही मौके पर लोगो की भारी भीड़ जमा हो गई । जैसे तैसे अग्नि शमन की गाड़ियों ने घंटो मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया । वही भीषण आग ने पास में फर्नीचर शोरूम को भी चपेट में ले लिया जिससे वहां भी काफी नुकसान होने का अनुमान है । इस घटना से कितना नुकसान हुआ है इसका विश्लेषण किया जा रहा है पूरी जांच पड़ताल के बाद ही वस्तु स्थिति पता चल पाएगी । आग किन कारणों से लगी यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया हालाकी प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है ।
