ठाकुर जी ने किया जलविहार |
दीपक राठौर
बिजौलियाँ| स्मार्ट हलचल।कस्बे में जलझूलनी एकादशी का पर्व मंगलवार को उत्साह-उमंग के साथ भक्तिमय माहौल में मनाया गया। शाम को सभी मंदिरों से ठाकुरजी को विमानों में विराजित कर रामरेवाड़ी निकाली गई। बैंड- बाजे, शंख, घण्टा-घड़ियाल की ध्वनि और बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं द्वारा लगाए जा रहे ‘हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की’ जैसे जयकारों के साथ रामरेवाड़ी शोभायात्रा सदर बाजार, बड़ा दरवाजा व खटीक मोहल्ला होते हुए विजयसागर तालाब पहुंची। विजयसागर तालाब में ठाकुर जी को जलविहार करवाया गया और आरती कर प्रसाद वितरित किया। इसके बाद सभी विमान रावले में पहुंचे जहां आरती-पूजा के साथ ही राजपरिवार द्वारा ठाकुर जी को भेंट अर्पित की गई। सभी विमान पुनः मंदिरों पर पहुंचे जहां महाआरती कर प्रसाद वितरित किया गया। जलझूलनी एकादशी को लेकर नगरपालिका प्रशासन द्वारा विजयसागर तालाब पर माकूल व्यवस्था की गई।