शम्भूगढ़ कस्बे में जलझूलनी एकादशी पर निकली बेवान की विशाल शोभायात्रा
स्मार्ट हलचल।आज जलझूलनी एकादशी पर्व के अवसर पर शम्भूगढ़ कस्बे के विभिन्न मंदिरों से गाजे बाजे के साथ बेवान यात्राए निकाली गई।अरनिया चारभुजानाथ, ठाकुर जी महाराज, लक्ष्मीनारायण जी भगवान, सेन जी महाराज, बाबा रामदेव जी महाराज, पाबुजी महाराज की बेवान यात्राए निकाली गई।
विभिन्न मंदिरों से होते हुए बेवान कस्बे के मुख्य मार्गो से होते हुए खारी नदी के किनारे स्थित सार्वजनिक पार्क में पहुंचे।
पुजारियों द्वारा ठाकुर जी भगवान के साथ सभी देवताओं को जलविहार करवाया गया व भजनों की प्रस्तुतियां दी।
एक समान वेशभूषा पहनकर रेगर समाज की महिलाओं ने सामाजिक एकजुटता का परिचय दिया।
बाबा रामदेव जी महाराज की बेवान शोभायात्रा कार्यक्रम के दौरान रैगर समाज की महिलाओं ने एक समान वेशभूषा पहनकर बेवान यात्रा में हिस्सा लिया जो कि विशेष आकर्षण का केंद्र रही।