मुकेश खटीक
भीलवाड़ा।कांग्रेस कार्यकर्ता एवं एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष मंगरोप निवासी अनिल सोलंकी की बहन के भात भरने के अवसर पर माण्डल के पूर्व विधायक एवं राजस्व मंत्री रामलाल जाट भीलवाड़ा स्थित खटीक समाज शिव मंदिर दादाबाड़ी पहुंचे।यहां उन्होंने परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ दलित बहन आशा खटीक को मायरे की चुनर ओढ़ाकर सम्मान किया तथा भेंट स्वरूप राशि प्रदान कर परिवार को शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं समाज के लोग मौजूद रहे।इस दौरान उप प्रधान श्यामलाल गुर्जर,कुणाल ओझा,श्यामलाल नायक,नरेन्द्र गुर्जर,भंवरलाल किर,पीपली प्रशासक जगदीश चंद्र जाट,आमलीगढ़ पाछली प्रशासक प्रतिनिधि राधेश्याम जाट,स्वरूपगंज के पूर्व सरपंच पप्पू लाल रेबारी,मंगरोप के पूर्व उपसरपंच इब्राहिम बिसायती,मंगरोप जीएसएस अध्यक्ष भंवरलाल किर,भंवरलाल सेन,रामस्वरूप सेन,सम्पत सुथार,हिम्मत सिंह झोपड़ियां सहित कई गणमान्य लोग मायरे के कार्यक्रम में शामिल हुए।जानकारी के अनुसार अनिल सोलंकी की बहन के दो पुत्र सागर और अमन के विवाह के अवसर पर यह मायरे का कार्यक्रम आयोजित किया गया था।कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने परिवार को शुभकामनाएं देते हुए नवदंपतियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।अनिल सोलंकी ने बताया कि मंत्री जाट अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद इस पारिवारिक आयोजन में शामिल हुए।उन्होंने कहा कि मंत्री जाट अपने कार्यकर्ताओं के प्रति सदैव समानता और आत्मीयता का भाव रखते हैं तथा समय निकालकर उनके सुख-दुख के अवसरों पर पहुंचकर सहभागिता निभाते हैं।
