खोखसर पश्चिम की मंजू चौधरी का राष्ट्रीय टीम में चयन, राजस्थान का करेंगी प्रतिनिधित्व

(चिमु धतरवाल)

बायतु। स्मार्ट हलचल|खोखसर पश्चिम की साइक्लिस्ट मंजू चौधरी ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित राजस्थान टीम चयन ट्रायल में तीसरा स्थान प्राप्त कर मंजू ने राजस्थान ट्रैक साइक्लिंग टीम में जगह बनाई है।
मंजू आगामी नवंबर के प्रथम सप्ताह में झारखंड के रांची में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय ट्रैक साइक्लिंग चैंपियनशिप में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगी।
सीमित संसाधनों और ग्रामीण परिवेश की चुनौतियों के बावजूद मंजू लगातार कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ अभ्यास कर रही हैं। इससे पहले भी वह राष्ट्रीय स्तर पर करीब एक दर्जन पदक जीत चुकी हैं।
मंजू की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी। उनकी सफलता से क्षेत्र की अन्य बेटियों को भी खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।