मातृभूमि के रक्षक शहीद युवराज सिंह रावत को कांग्रेसजनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर साझा किया शोक

अनिल कुमार
जिला ब्यावर

 

बलिदान की धरती लगेतखेड़ा पहुंचे जनप्रतिनिधि; शहीद की वीरता को बताया राष्ट्र के लिए प्रेरणा

ब्यावर |स्मार्ट हलचल|मातृभूमि की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूत युवराज सिंह रावत की शहादत पर आज पूरा क्षेत्र नतमस्तक है। इसी क्रम में, ब्यावर के लगेतखेड़ा गांव पहुंचकर कांग्रेस के विभिन्न पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने वीर शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

शहीद के आंगन में उमड़ा जनसमूह
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं ने शहीद युवराज सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उपस्थित नेताओं ने कहा कि युवराज सिंह ने जिस साहस और निडरता के साथ देश की सेवा की, उनका वह बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। शहीद का सर्वोच्च बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए देशभक्ति की एक अमिट मिसाल पेश करता है।

परिजनों को बंधाया ढांढस
विधानसभा प्रत्याशी पारस पंच सहित अन्य नेताओं ने शहीद के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि “वीर सपूत को खोने का दुख अपार है, लेकिन उनके शौर्य पर पूरे देश को गर्व है। कांग्रेस परिवार इस दुख की घड़ी में शहीद के परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।”

ये पदाधिकारी रहे मौजूद
श्रद्धांजलि देने पहुंचे प्रमुख नेताओं में शामिल थे:

पारस पंच (ब्यावर विधानसभा प्रत्याशी),धर्म सिंह भाटी (जवाजा ब्लॉक अध्यक्ष),कार्तिक चौधरी (यूथ कांग्रेस प्रभारी),पप्पू काठात (निकाय प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष),सोहन मेवाड़ा (सेवादल प्रदेश सचिव),ऋषि लाम्बा (प्रदेश कॉर्डिनेटर अल्पसंख्यक विभाग),सवाई सिंह रावत (पूर्व जिला सचिव),महेंद्र देवासी, राजेश चौधरी एवं अन्य कार्यकर्ता।