लखीमपुर खीरी।स्मार्ट हलचल|विकास खंड फूलबेहड़ के जंगल नंबर-11 स्थित पंचायत भवन सभागार में शनिवार को भारत की प्रथम क्रांतिकारी नायिका, पूर्व सांसद एवं वीरांगना फूलन देवी के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं विभिन्न समाजों के लोगों ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके संघर्षपूर्ण जीवन, अदम्य साहस और सामाजिक न्याय के लिए किए गए कार्यों को याद किया।कार्यक्रम का आयोजन ग्राम प्रधान श्रीमती उमा देवी पत्नी तेजलाल निषाद (निवासी बेडहा सोतीया, मजरा जंगल नंबर-11, फूलबेहड़) द्वारा किया गया। इस अवसर पर निषाद, कश्यप, बिंद, गोंड सहित सर्व समाज के लोगों ने सहभागिता कर फूलन देवी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला और उनके विचारों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।
सभा में प्रमुख रूप से तेजलाल निषाद, सुभाष कश्यप, भरतलाल कश्यप, धर्मेंद्र, श्यामसुंदर साहनी, बाबूनंदन, रमाकांत साहनी, साहबलाल साहनी, उमाशंकर साहनी, दीनानाथ साहनी, रामबहादुर निषाद, नीबूलाल, रामप्रसाद, बबलू एवं अर्जुनलाल निषाद सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के रूप में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव, पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ. आर.ए. उस्मानी, पूर्व विधायक रामशरण भार्गव, आर.पी. चौधरी, सपा नेता हेमंत भार्गव, अमित वर्मा, राजनारायण तिवारी, मजिस्टर यादव, दीपू तिवारी, कौशल गुप्ता, अजय शुक्ला और गगन शर्मा सहित कई गणमान्य लोगों ने सहभागिता की। वक्ताओं ने फूलन देवी के जीवन संघर्ष, साहस और सामाजिक न्याय के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
