कोटड़ी में 11 दिसंबर को होगा जाट समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन

:- पोस्टर का विमोचन, 51 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य तय, बैठक में 5 जोड़ों का पंजीयन
राजेन्द्र बबलू पोखरना
कोटड़ी
स्मार्ट हलचल|जाट समाज के चतुर्थ सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन 11 दिसंबर को श्री चारभुजानाथ मंदिर कोटड़ी में आयोजित होगा। राजस्थान मेवाड़ जाट महासभा, भीलवाड़ा के तत्वावधान में आयोजित होने वाले सम्मेलन को लेकर रविवार को जाट धर्मशाला में जिलाध्यक्ष देवबक्ष ढाबरढीमा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें सम्मेलन की तैयारियों और व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।
बैठक में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों और अतिथियों ने सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन किया। इस दौरान 51 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य निर्धारित किया गया। बैठक में ही 5 जोड़ों का पंजीयन भी हुआ। समाजजनों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए तन, मन और धन से सहयोग करने का संकल्प लिया।

कर्मचारी संघ ने दिया सहयोग का भरोसा

जाट कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष धीरज भदाला ने संगठन की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। वहीं महासभा के महामंत्री शोभाराम तोगड़ा ने समाजबंधुओं से अधिकाधिक जोड़ों का पंजीयन करवाने की अपील की। बैठक में शंकर लाल कुड़ी, रामधन थरोदा, कन्हैया लाल भदाला, भवानी राम नागा, नंद राम मंडा, देवीलाल गुलरिया, नारायण लाल जीजवाड़िया, सांवरलाल गोदारा, हरिशंकर धायल, मोहनलाल नागा, देवीलाल नागा, बद्री लाल, धन्नालाल, जीतू रणवा, शंभू लाल धायल, भेरू लाल भदाला, भेरू लाल लालरिया सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।