राजेश मिश्रा
झालावाड़/मनोहरथाना
38 यूनिट रक्तसंग्रहित
स्मार्ट हलचल|जिला कलक्टर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) के आदेशानुसार तथा सीएचसी HRP सघन मॉनिटरिंग अभियान के तहत जिला स्वास्थ्य समिति, झालावाड़ द्वारा हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (HRP) वाली गर्भवती महिलाओं के उपचार हेतु आवश्यक रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज दिनांक 27 जुलाई 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) मनोहरथाना में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का आयोजन प्यारेलाल तंवर (भा ज पा जिला मंत्री ),बीसीएमओ डॉ. कौशल लोधा की उपस्थिति में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। शिविर में क्षेत्र के रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया शिविर में भारतीय किसान संघ जिला राजस्व प्रमुख राजेंद्र वर्मा ने स्वेच्छा से रक्तदान किया व शिविर के दौरान कुल 38 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।
इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है तथा समय पर उपलब्ध रक्त अनेक गर्भवती महिलाओं एवं अन्य जरूरतमंद मरीजों का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि रक्तदान एक सुरक्षित, सरल एवं मानवीय सेवा है, जिससे किसी जरूरतमंद को नया जीवन मिल सकता है
