राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नंदराय में विशाल निःशुल्क नेत्र एवं दंत चिकित्सा शिविर आयोजित

254 लोगो की हुई निशुल्क जांच दवाई एवं चश्मे भी वितरित किए गए

रमेश चंद डाड
आकोला|स्मार्ट हलचल|राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नन्दराय में सहयोग सेवार्थ फाउंडेशन भीलवाड़ा, गोमाबाई नेत्रालय नीमच , जिला अंधता निवारण सोसायटी भीलवाड़ा एवं विश्नोई डेंटल क्लीनिक , भीलवाड़ा के संयुक्त तत्वाधान में विशाल निशुल्क नेत्र परीक्षण लेंस प्रत्यारोपण एवं दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 254 जरूरतमंद रोगियों ने निःशुल्क परीक्षण कराया ।
फाउंडेशन के सचिव गोपाल विजयवर्गीय ने बताया कि
शिविर का शुभारंभ पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती पूजा वर्मा चौधरी करण सिंह मेमोरियल के संस्थापक ललित चौधरी ने किया । शिविर में आसपास के सभी गांवों से जरूरतमंद रोगियों ने निःशुल्क सेवाओं का लाभ लिया । सभी चयनित रोगियों को चश्मे एवं दवाइयां निशुल्क वितरित की गई । 29 चयनित रोगियों का निशुल्क लेंस प्रत्यारोपण दिनांक 14 अक्टूबर को गोमाबाई नेत्रालय भीलवाड़ा में किया जाएगा । शिविर में विद्यालय स्टाफ सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने भी सेवा कार्य में उत्साह के साथ भाग लिया एवं स्वास्थ्य जांच का लाभ लिया । प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी पूजा वर्मा ने कहा ऐसे आयोजन होने से ग्रामीणों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता आती है । शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ-साथ नेत्र एवं दंत स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा।
शिविर में नेत्र एवं दंत संबंधी समस्याओं की जांच की गई तथा उपस्थित लोगों को आंखों और दांतों की नियमित देखभाल, स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। शिविर के माध्यम से लोगों को समय पर स्वास्थ्य जांच करवाने तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर चिकित्सकीय परामर्श लेने के लिए प्रेरित किया गया।
विद्यालय परिवार की ओर से अध्यापक अजय कुमार ने शिविर के आयोजन को जनहित में सराहनीय कदम बताते हुए स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। विद्यालय स्टाफ श्री लक्ष्मण सिंह ,श्याम लाल विजयवर्गीय,रमेश चन्द मीणा आदि भी उपस्थित रहे।इस प्रकार की पहल से स्वस्थ समाज के निर्माण तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होती है।
सहयोग सेवार्थ फाउंडेशन की ओर से विद्यालय परिवार , गोमाबाई नेत्रालय नीमच एवं विश्नोई डेंटल क्लीनिक टीम का आभार व्यक्त किया गया ।