महेंद्र कुमार सैनी
स्मार्ट हलचल/नगर फोर्ट पलाई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नवनिर्मित भवन और आवासीय क्वार्टरों के निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। आज PHC प्रभारी डॉ. सुमन मीना और ग्रामीणों ने निर्माणाधीन बिल्डिंग का औचक निरीक्षण किया, जिसमें कई खामियां उजागर हुईं।निरीक्षण के दौरान पाया गया कि PHC के क्वार्टर डिजाइन के अनुरूप नहीं बनाए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि डिजाइन में क्वार्टरों में कॉलम का प्रावधान है, लेकिन अधिकृत ठेकेदार और विभाग की मिलीभगत से बिना कॉलम के ही क्वार्टरों का निर्माण किया जा रहा है।इतना ही नहीं, आवंटित पूरी जगह को भी कवर नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग और ठेकेदार द्वारा केवल खानापूर्ति की जा रही है, जिससे भवन की गुणवत्ता और मजबूती पर सवाल खड़े हो रहे हैं।इस अवसर पर PHC प्रभारी डॉ. सुमन मीना और ग्रामीणों ने मौके पर मौजूद अधिकृत संवेदक को फटकार लगाते हुए PHC बिल्डिंग और क्वार्टरों का गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य करने के सख्त निर्देश दिए।
इस मौके पर नर्सिंग ऑफिसर मनचेता मीना, समाजसेवी शाहरूख खान, चेतराम धाकड़, देवीलाल गुर्जर, पूजा मेहरा, ठेकेदार रामस्वरूप रैगर सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
