दौलतगढ़। स्मार्ट हलचल|अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में आगामी 17 से 23 सितंबर तक देशभर में आयोजित होने वाले मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव (MBDD) के प्रचार-प्रसार एवं तैयारियों को गति देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ के रायपुर से रवाना हुआ MBDD CAR-WA बुधवार सुबह सीधे दौलतगढ़ पहुंचा।रायपुर से MBDD CAR-WA लेकर श्री प्रतीक जी जैन, श्री राहुल जी जैन एवं श्री ऋषभ जी छाजेड़ चार राज्यों से होते हुए दौलतगढ़ पहुंचे। इस दौरान टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर MBDD के प्रचार-प्रसार एवं रक्तदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया जा रहा है।
दौलतगढ़ पहुंचने पर तेरापंथ सभा भवन में बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक श्री सी.पी. व्यास, ग्राम पंचायत दौलतगढ़ के सरपंच प्रतिनिधि श्री गोपाल शर्मा, एनएसयूआई प्रदेश महासचिव श्री संदीप जी चावला, उपसरपंच एवं तेरापंथ सभा अध्यक्ष श्री रतन जी रांका, आरएसएस सरेड़ी मंडल प्रमुख श्री रतन जी खटीक, अंबेडकर मंच के अध्यक्ष श्री गोपाल जी हरिजन, श्री गोपाल जी दमामी, श्री कालू जी सेन, ए, श्री लोकपाल सिंह जी चुंडावत, श्री नरेंद्र जी बलाई, श्री चांदमल जी रेगर, श्री गजेंद्र जी पंवार, श्री प्रहलाद जी छिपा, श्री नेमीचंद जी आंचलिया, श्री कन्हैया लाल जी सेवक एवं श्री कमलेश जी खटीक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर MBDD CAR-WA टीम का स्वागत किया गया तथा मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव के पोस्टर का विमोचन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान रायपुर से पधारी MBDD टीम के श्री प्रतीक जी जैन एवं श्री राहुल जी जैन ने मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव के उद्देश्य, आवश्यकता एवं रक्तदान के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने रक्तदान से जुड़े विभिन्न पहलुओं को समझाते हुए अधिक से अधिक लोगों को इस महाअभियान से जुड़ने का आह्वान किया। वहीं श्री ऋषभ जी छाजेड़ ने भी अभियान के संबंध में जानकारी साझा की।
बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक श्री सी.पी. व्यास ने रक्तदान के फायदे बताते हुए कहा कि रक्तदान एक पुनीत कार्य है और हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
इस अवसर पर तेरापंथ युवक परिषद दौलतगढ़ के सदस्य श्री अरिहंत जी रांका एवं श्री अभिषेक जी नवलखा की विशेष उपस्थिति रही। साथ ही दौलतगढ़ से अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद को रिप्रेजेंट करने वाले श्री तरुण जी बडोला एवं श्री हिमांशु जी रांका ने क्षेत्र में रक्तदान एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी साझा की।
श्री हिमांशु जी रांका ने बताया कि दौलतगढ़ एवं आसपास के क्षेत्र में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने, जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध करवाने तथा युवाओं को रक्तदान से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने आगामी 17 से 23 सितंबर तक आयोजित होने वाले MBDD अभियान को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक रक्तदाताओं को जोड़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अतिथियों एवं ग्रामीणजनों ने मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव को सफल बनाने तथा समाज के अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
रक्तदान—महादान, किसी के जीवन को बचाने की दिशा में एक अमूल्य योगदान।
