स्मार्ट हलचल|80 वे स्वतंत्रता दिवस समारोह का जिला स्तरीय आयोजन 15 अगस्त को चौगान स्टेडियम जयपुर में हजारों लोगों के सामने, मुख्य अतिथि उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री माननीय कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ जी की उपस्थिति में हुआ।इस अवसर पर रोड सेफ्टी अवेयरनेस एवं सोशल एक्टिविटीज वर्क में उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रादेशिक परिवहन कार्यालय जयपुर द्वितीय विद्याधर नगर में पद स्थापित इंस्पेक्टर दिनेश सिंह को माननीय मुख्य अतिथि उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राजस्थान सरकार श्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ जी एवं जिला कलेक्टर व जिला मजिस्ट्रेट माननीय श्री संदेश नायक जी के द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर माननीय सांसद जयपुर शहर श्रीमती मंजू शर्मा जी व विधायक माननीय आचार्य श्री बालमुकुंद आचार्य जी उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि इंस्पेक्टर दिनेश सिंह ने स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थानों एवं गवर्नमेंट इंस्टीट्यूशन में सैकड़ो स्टूडेंट व नागरिकों को रोड सेफ्टी अवेयरनेस के लिए प्रेरित किया है।
पूर्व में भी इंस्पेक्टर दिनेश सिंह को इन्हीं उत्कृष्ट कार्यों के लिए स्टेट एवं नेशनल लेवल पर सम्मानित किया जा चुका है।
