मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज ने महाराज अजमीढ़ जी जयंती हर्षोल्लास से मनाई

चौमहला। स्मार्ट हलचल|झालावाड़ जिले के चौमहला नगर में रविवार को मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के पितृ पुरुष महाराजा अजमीढ़ जी की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। स्वर्णकार समाज अध्यक्ष अमित सोनी ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी महाराजा श्री अजमीढ़ जी की जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। जहां महाराजा श्री अजमीढ़ जी की शोभायात्रा नगर में निकाली गई। शोभायात्रा से पूर्व भगवान सत्यनारायण मंदिर परिसर में महाराज श्री अजमीढ़ जी की आरती की गई जिसके पश्चात मंगल कलश की बोली लगाई । वही मंगल कलश का लाभ घनश्याम सोनी परिवार ने लिया। जिसके पश्चात शोभायात्रा का प्रारंभ किया गया जो नगर के मुख्य मार्ग से होती हुई नगर की अग्रवाल धर्मशाला में पहुंची । शोभायात्रा में सभी समाज जन श्वेत वस्त्र पहन दुपट्टा ओढ़े नजर आये वहीं महिला एक लाल रंग की वेश भूषा में दिखी। कार्यक्रम में समाज जन नगर में सिद्धि विनायक मंडल, दामोदर गुजराती समाज मंडल, नव निर्वाचित सरपंच बगदीराम गायरी द्वारा समाज अध्यक्ष अमित सोनी का स्वागत किया। वही शोभायात्रा पर जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। वही शोभायात्रा के समापन के पश्चात वरिष्ठ जन सम्मान समारोह आयोजित किया गया जहां समाज के वरिष्ठ पुरुष व वरिष्ठ महिलाओं का सम्मान किया गया। जिसके पश्चात समाज प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं का भी मंचासीन अतिथियों द्वारा स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वही साल्डीवाल परिवार व कंचन श्री परिवार द्वारा भी गिफ्ट देकर प्रतिभाशालीयों को सम्मानित किया जिसके पश्चात महाआरती की बोली लगाकर आरती का लाभ श्याम लाल सोनी(आर्मी) परिवार ने लिया। वही समाज द्वारा नवाचार करते हुए गौ माता को हर घर से रोटी व गुड मंगवा कर सामूहिक रूप से एकत्र कर दान किया गया। जिसके पश्चात महाप्रसादी वितरण की गई। एवं सामूहिक भोज रखा गया। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष अमित कुमार सोनी, उपाध्यक्ष गोविंद सोनी, सचिव अंकित सोनी, कोषाध्यक्ष अशोक सोनी, मंत्री गजेंद्र सोनी, अरविंद सोनी, संरक्षक देवीलाल सोनी, बालचंद सोनी, श्याम लाल सोनी, मोहन लाल सोनी, पूर्व अध्यक्ष अशोक सोनी, राधेश्याम सोनी,भेरू लाल सोनी, रमेश चंद सोनी, सुरेश चंद सोनी, लालचंद सोनी, कैलाश सोनी, राजेंद्र सोनी, हरि नारायण सोनी, दुर्गेश सोनी,प्रभुलाल सोनी, चौथमल सोनी, लोकेश सोनी, उमेश सोनी, गोपाल सोनी, दिनेश सोनी, बंटी सोनी ,सहित कार्यकारिणी सदस्य व समाजजन उपस्थित रहे।