ईदुल अजहा पर्व को लेकर मेड़ता रोड थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

एजाज़ अहमद उस्मानी

स्मार्ट हलचल।आगामी ईदुल अजहा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर बुधवार को मेड़ता रोड थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की मेड़ता आईपीएस रामकरण मलिंडा मेड़ता ने की। बैठक में कस्बे के विभिन्न समाजों के प्रबुद्ध नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था, यातायात, साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
इस दौरान रामकरण मलिंडा ने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि ईदुल अजहा का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह सतर्क है।
बैठक में मौजूद नागरिकों ने भी प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिलाया तथा सभी समुदायों से मिल-जुलकर त्योहार मनाने का संदेश दिया। साथ ही कस्बे में अमन, चैन और भाईचारे की परंपरा को कायम रखने पर जोर दिया गया। बैठक में आईपीएस रामकरण मलिंडा, मेड़ता रोड थानाधिकारी दयानंद शर्मा, मनीष शर्मा, कैलाश लटियाल, रामेश्वर गहलोत, रामनिवास लटियाल, इक़बाल खलीफा,जान मोहम्मद, किराणा व्यापार मंडल अध्यक्ष पूरणमल बिश्नोई, विक्रम सिंह सांगवा कैलाश शर्मा,संजू कासीम,अमीर खान, गफूर कुरैशी तथा मनोहर भाटी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।