रघुवंशी नायक समाज की बैठक, कार्यकारिणी का गठन

मांडलगढ़। स्मार्ट हलचल|रघुवंशी नायक समाज की महत्वपूर्ण बैठक नायक छात्रावास, में आयोजित हुई। बैठक में समाज के वरिष्ठ एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही, जिसमें प्रसिद्ध त्रिनेत्र शिव मंदिर के महंत जगदीश प्रसाद भोपाजी, जिलाध्यक्ष गोपी लाल नायक, संरक्षक भेरूलाल नायक, युवा जिलाध्यक्ष भानु प्रताप नायक सहित सैकड़ों समाजजन शामिल हुए।बैठक के दौरान समाज की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोपी लाल नायक ने मांडलगढ़-बिजौलिया ब्लॉक के लिए विनोद कुमार नायक को ब्लॉक अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया।

नवनियुक्त अध्यक्ष विनोद कुमार नायक ने समाज में फैली सामाजिक कुरीतियों को दूर करने और शिक्षा के प्रसार को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि समाज की एकजुटता और सहयोग से ही सकारात्मक बदलाव संभव है, जिसके लिए सभी समाजजन को मिलकर कार्य करना होगा।

बैठक में समाज के विकास, संगठन मजबूती और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने जैसे मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा की गई।