मेघवाल समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह 20 जून कों

कुमार अंकेश

बानसूर|स्मार्ट हलचल।कस्बें के अंबेडकर भवन में राजस्थान मेघवाल समाज संस्था के तत्वाधान में 20 जून कों मेघवाल समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। संस्था कें प्रदेश सचिव सुनील रांगेरा व ब्लॉक अध्यक्ष डॉ.रतनलाल सूठवाल नें बताया कि समारोह में बोर्ड़ कक्षाओं,उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों,राजकीय सेवा में चयनित अभ्यर्थियों व खेल सहित अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली मुख्य अतिथि कें रूप में शिरकत करेंगे,जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक देवीसिंह शेखावत करेंगे। उन्होंने बताया कि समारोह में आईएएस जतिन कुमार,सेवानिवृत्त आईपीएस सत्यवीर सिंह,आरजेएस हेमंत मेहरा,आरएएस सुरेश कुमार बुनकर,दीनानाथ बब्बल,जगदीश प्रसाद बैरवा,प्रदीप कुमार घिलोटिया, अतुल नैनावत,सुरेश गुरदास,अनिल कुमार,सेवानिवृत्त आरएएस रामावतार गोठवाल,पूर्णमल बेरी,पूर्व प्रधान मीना कुमारी सिर्वा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, भामाशाह,अधिकारी-कर्मचारी शामिल होंगे।