हादसे के घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचीं पूर्व मंत्री शकुंतला रावत,परिजनों को बंधाया ढांढस

कुमार अंकेश

बानसूर|स्मार्ट हलचल।पूर्व मंत्री शकुंतला रावत ने सोमवार कों कोटपुतली के बीडीएम अस्पताल पहुंचकर सड़क हादसे में घायल श्रद्धालुओं और उनके परिजनों से मुलाकात कर कुशलक्षेम जानी। उन्होंने घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा चिकित्सकों से उपचार व्यवस्था पर चर्चा की। इस दौरान रावत ने पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाते हुए 14 वर्षीय बालिका के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और परिजनों को ढांढस बंधाया।उल्लेखनीय हैं कि रविवार को नागड़ीवास के समीप श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटने से एक बालिका की मौत हो गई थी,जबकि करीब 40 लोग घायल हो गए थे। पूर्व मंत्री ने गंभीर घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए प्रशासन से सभी घायलों के समुचित उपचार और पीड़ित परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की बात कही।