कोटा : स्मार्ट हलचल|सिमलिया कस्बे में सड़क और नाले पर हो रहे अवैध अतिक्रमण को सरकार द्वारा हटाए जाने की कार्यवाही को लेकर कुछ असामाजिक तत्वों ने आज स्थानीय जिला परिषद सदस्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिमलिया की अध्यक्ष गीता मेघवाल एडवोकेट का पुतला जलाकर मेघवाल समाज की जनप्रतिनिधि और ब्लॉक अध्यक्ष का अपमान कियाऔर सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल किया है जिसे मेघवाल समाज कभी सहन नहीं करेगा तथा पुतला जलाने वालों असामाजिक तत्वों की मेघवाल समाज कड़ी निंदा करता है क्योंकि अतिक्रमण हटाना नाले की सफाई करना सरकार का काम है और स्थानीय प्रशासन और वर्तमान सरकार के द्वारा उक्त कार्यवाही की जा रही है जिसमें गीता मेघवाल का कोई रोल नहीं है इसके बावजूद भी समाज की जनप्रतिनिधि को झूठे तौर पर बदनाम किया है गया है जिसका जवाब मेघवाल समाज आने वाले समय में देगा और जरूरत पड़ी तो कानूनी कार्यवाही करने के लिए भी तैयार रहेगा।राम कैलाश मेघवाल महेंद्र मेघवाल राकेश मेघवाल भुवनेश मेघवाल सूरज मेघवाल जगदीश प्रसाद मेघवाल, पवन मेघवाल, दुर्गाशंकर ,मेघवाल विमल मेघवाल, मोहनलाल मेघवाल ,चंद्रप्रकाश मेघवाल, बजरंगलाल , हजारीलाल,रविशंकर, किशन मेघवाल रामदेव मेघवाल सहित कई समाज बंधुओं ने रोष जताया।
