बिजौलियाँ(दीपक राठौर)|
स्मार्ट हलचल|देव डूंगरी स्थित देवनारायण मन्दिर परिसर में प्रस्तावित बंक्या माताजी मन्दिर निर्माण को लेकर चल रहे विवाद के बीच बुधवार को बिजौलियां पहुंचे विधायक गोपाल खंडेलवाल को सर्व समाज के लोगों द्वारा पंचायत चौक में आयोजित सभा के दौरान ज्ञापन सौंप कर समस्या का समाधान निकालने की मांग की गई।कस्बेवासियों को सम्बोधित करते हुए विधायक गोपाल खण्डेलवाल ने कहा कि देवनारायण मन्दिर की जमीन बिजौलियां की हैं और रहेगी।विधायक ने कहा कि जो विरोध कर रहे हैं वो भी अपने भाई हैं,हम सब एक हैं।विधायक खंडेलवाल ने सभी से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि दूसरे पक्ष से भी बात कर के कमेटी का गठन कर जल्दी ही विवाद का हल निकाला जाएगा।साथ ही विधायक ने प्रशासन व जिला कलक्टर से स्वीकृति लेकर बंक्या माताजी के भव्य मंदिर निर्माण का वादा भी किया।कुं. सौभाग्य सिंह ने कहा कि मन्दिर निर्माण को लेकर स्थानीय व्यक्तियों का एतराज तो स्वीकार्य हैं लेकिन किसी भी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।विधायक से समस्या का शांतिपूर्ण समाधान किए जाने का आग्रह करते हुए कहा कि इस मामले में सभी बिजौलियां वासी एकजुट हैं।कस्बेवासियों द्वारा विधायक को सन् 2014 में रजिस्टर्ड देवनारायण मन्दिर ट्रस्ट के कागजात व अन्य सम्बंधित दस्तावेज भी सौंपे गए।कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट सुनील जोशी ने किया।इस दौरान बड़ी संख्या में कस्बे के महिला-पुरुष व युवा मौजूद रहे।
