रणवीर सिंह चौहान
साधु साध्वियों के साथ बढ़ रही दुर्घटनाओं पर जताई नाराजगी
स्मार्ट हलचल/भवानी मंडी|झालावाड़ जिले के भवानीमंडी में सकल जैन समाज ने विरोध स्वरूप मौन जुलूस व बाइक रैली निकालकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौपा। यह रैली मध्य प्रदेश के रीवा में जैन साध्वियों के साथ हुई दुर्घटना व देश भर में साधुओ पर हो रही घटनाओं के विरोध में निकाली गई। बाइक रैली मे सभी समाजजन हाथों में नारे लिखी तख्तियां व जैन ध्वजा साथ लिए चल रहे थे, रैली नगर के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए उपखंड कार्यालय पहुंची जहां समाजजनों ने सरकार से सख्त संत सुरक्षा नीति लागू करने की मांग रखी गई। समाज अध्यक्ष टीकम जैन चांदवाड़ ने बताया कि हाल ही में मध्यप्रदेश के रीवा में दो जैन आर्यिका माताजी की जानबूझकर की गई दुर्घटना में असामायिक निधन हो गया, जिसे लेकर समस्त जैन समाज में अत्यंत दुख व गहरी वेदना व्याप्त है। जिसके विरोध स्वरूप मुख्यमंत्री, गृहमंत्री, जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर समाज जनों द्वारा पांच सूत्रीय मांगे सरकार के समक्ष रखी गई। जिसमें घटना की निष्पक्ष उच्च स्तरीय जांच करने, संत सुरक्षा प्रोटोकॉल को तत्काल लागू करने, राष्ट्रीय संत सुरक्षा नीति बनाई जाने, संतो के विरुद्ध अपराधों को विशेष संवेदनशील श्रेणी में रखा जाने व प्रशासन एवं समाज के बीच समन्वय तंत्र स्थापित किए जाने की मांग की गई। साथ ही बताया कि जैन समाज सदैव शांति अहिंसा कानून व संवैधानिक मर्यादाओं में विश्वास रखता है, समाज का उद्देश्य भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकना है। जिसे लेकर प्रशासन से इस संवेदनशील विषय को गंभीरता से लेते हुए समाज की पांचो मांगो पर त्वरित प्रभावी कदम उठाए जाने की मांग रखी गई इस दौरान बड़ी संख्या में सकल जैन समाजजन उपस्थित रहे।
