डॉ हरसहाय IAS द्वारा प्रेरित होकर जन्मदिन पर पेड़ पौधे लगाकर दिया पर्यावरण जागरूकता का संदेश

आंधी। स्मार्ट हलचल|
पंचायत समिति के अधीनस्थ भावनी खुर्द निवासी व TSM कार्यकर्ता राम अवतार शर्मा के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर हरियालो राजस्थान के तहत वन महोत्सव व एक पेड़ माँ के नाम अभियान का शुभारम्भ करते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत स्वामी विवेकानंद आदर्श पुस्तकालय भावनी मे विभिन्न प्रजातियों के छायादार व फलदार पौधे जैसे नीम, आसापाला, पीपल व बरगद के पेड़ पौधे लगाकर दिया पर्यावरण जागरूकता का सन्देश !

वृक्षारोपण के दौरान पर्यावरण संरक्षण का सन्देश देकर हर वर्ष प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर या अन्य सार्वजनिक
स्थानों पर अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाकर पर्यावरण बचाने का संदेश ! जिसमें,, पवन प्रजापत, सुरेंद्र शर्मा राकेश मीना दिनेश मीना मनीष खिंची नितेश सुरेश हंसराज आयुष देशराज गोलू, व अन्य कार्यकर्ताओं ने मिलकर वृक्षारोपण के दौरान पेड़ पौधों के सुरक्षा संरक्षण का संकल्प लेते हुए दिया पर्यावरण बचाओ
का सन्देश ! वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफल बनाया गया।