क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्रसिंह कानावत नगर पालिका बिजयनगर पहुचे ओर आवश्यक दिशा निर्देश दिये

(बिजयनगर अनिल जांगिड़ )

स्मार्ट हलचल|नगरपालिका कार्यालय में क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्रसिंह कानावत के आगमन पर पालिका प्रशासन और जनप्रतिनिधियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।इस दौरान क्षेत्रिय विधायक वीरेन्द्र सिंह कानावत ने चल रहे शहरी सेवा शिविर अभियान की प्रगति की समीक्षा की और आमजन के रुके हुए कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए विधायक वीरेन्द्र सिंह कानावत ने सरकार द्वारा चलाए जा रहे शहरी सेवा शिविर अभियान की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने पालिका अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता के लंबित पड़े प्रकरणों का तुरंत निस्तारण किया जाए। शिविर के माध्यम से आमजन को बिना किसी परेशानी के राहत पहुंचाई जाए।पट्टों और अन्य शहरी योजनाओं से जुड़े आवेदनों में बेवजह देरी न की जाए। तहसीलदार भींवराज परिहार, पालिका ईओ विकास कुमावत , जेईएन दीपेन्द्र सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित मोदी व निवर्तमान पार्षद मोहित गोखरू, गोपाल रावत,नगरपालिका के अन्य कर्मचारी और स्थानीय प्रबुद्ध नागरिक मौजूद थे