रेलवे लाइन पर मिला 55 वर्षीय अधेड़ का शव, परिवार में मचा कोहराम

घरेलू विवाद के बाद शाम को घर से निकले थे, सुबह आधार कार्ड से हुई पहचान

खखरेरू/स्मार्ट हलचल|फतेहपुर थाना क्षेत्र के तेजनीपुर गांव निवासी 55 वर्षीय मोहनलाल पुत्र बुद्धू का शव मंगलवार सुबह अझुवा स्थित शंकरा बाबा के पास रेलवे लाइन पर पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर इलाके में हड़कंप मच गया। सैनी थाना पुलिस ने आधार कार्ड के जरिए मृतक की पहचान कर परिजनों को सूचना दी।
जनकारी के अनुसार, मोहनलाल सोमवार शाम करीब पांच बजे घरेलू विवाद के बाद नाराज होकर घर से चले गए थे। देर रात तक घर वापस न लौटने पर परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। मंगलवार सुबह करीब सात बजे सैनी थाना पुलिस ने आधार कार्ड के आधार पर उनकी पहचान करते हुए परिजनों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पत्नी मूरदी देवी और अन्य परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए।
मृतक अपने पीछे दो पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं। पुत्र संजय (25) और सुजीत (21) हैं, जबकि पुत्री की शादी हो चुकी है। मोहनलाला मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।