Homeभरतपुरविकास में कम, प्रचार प्रसार में ज्यादा सरकारी धन का दुरूपयोग कर...

विकास में कम, प्रचार प्रसार में ज्यादा सरकारी धन का दुरूपयोग कर रही भाजपा– दीपराज गुर्जर

लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को हटाना है

उरई (जालौन )स्मार्ट हलचल/9 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी विकास कार्यों में कम और निजी प्रचार प्रसार में सरकारी धन का ज्यादा उपयोग कर रही है उक्त बात समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष दीपराज गुर्जर ने आज माधौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के गांव भीम नगर में पीडीए की जन पंचायत चौपाल को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार चाहे प्रदेश की हो या देश की सभी विकास कार्यों मैं पीछे है लेकिन प्रचार प्रसार में बहुत ही आगे है। मीडिया और अखबार तो उनके गीत गाते ही है आजकल हर नगर के चौराहों पर बड़ी-बड़ी होडिंग लगाकर झूठा प्रचार प्रसार करके जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक और जनता महंगाई और बेरोजगारी से तंग है वहीं दूसरी ओर भाजपा सरकार सरकारी पैसे का दुरुपयोग अपने निजी स्वार्थ में कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान को खत्म करना चाहती है। जब संविधान खत्म हो जायेगा तो हमारा आरक्षण हो जायेगा। जब आरक्षण खत्म हो जायेगा तो हमारा विकास नहीं होगा। उन्होंने कहा कि संविधान बचाना है तो लोकसभा चुनाव 2024 में एकजुट होकर सपा प्रत्याशी को जिताना है और इस भ्रष्ट और तानाशाह भाजपा सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकना है। बैठक की अध्यक्षता जंग बहादुर दोहरे ने की और संचालन राजकुमार प्रजापति ने किया। इस मौके पर दीपराज गुर्जर, जमालुद्दीन, महेश चंद्र विश्वकर्मा परमात्मा शरण फौजी, गजेंद्र सिंह सेंगर, धीरेन्द्र सिंह यादव, राजकुमार प्रजापति, मुन्नीलाल प्रजापति रशीद बाबा, मुन्ना अंसारी,,सुधा सिंह राजावत, रामकुमार राजावत महेश शिरोमणि, जीतू यादव सहित बलराम पाल पूर्व प्रधान, पूर्व प्रधान हरी शंकर दोहरे, रामकुमार दोहरे, रविंद्र सिंह, मुलायम सिंह ,लाल सिंह, संतोष कुमार ओझा, देवीदयाल कर्ण, राजवीर सिंह यादव ,ब्रह्मानंद, श्याम सिंह, साहिल सिंह, ज्ञान सिंह, रविंद्र कुमार, पवन कुमार ,भगवती प्रसाद ,रवीश सक्सेना, रघुवीर यादव, अशोक कुमार, राम शंकर, शीतल, नवनीत कुमार, रामबाबू यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES