विधायक गोपाल खंडेलवाल बोले—संगठन को मजबूत कर हर घर तक पहुंचाना है तिरंगा, वार्ड स्तर पर टीमें गठित करने के निर्देश

मांडलगढ़ (स्मार्ट हलचल)

स्मार्ट हलचलभाजपा नगर मंडल की मासिक बैठक स्थानीय डाक बंगले में मंडल अध्यक्ष अशोक जीनगर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के कार्यों की समीक्षा करने के साथ ही आगामी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान एवं ‘तिरंगा यात्रा’ को लेकर बिंदुवार विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई।

आगामी चुनावों की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता: विधायक खंडेलवाल

बैठक को संबोधित करते हुए मांडलगढ़ विधायक गोपाल लाल खंडेलवाल ने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की वास्तविक ताकत है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। साथ ही ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत प्रत्येक घर तक तिरंगा पहुंचाने का संकल्प दिलाया।

‘प्रत्येक वार्ड में टोली बनाकर अभियान को दें गति’

बैठक में मंडल पालक अभिश्रुता सोलंकी ने मार्गदर्शन देते हुए कहा कि पार्टी के आगामी अभियानों को धरातल पर सफल बनाने के लिए प्रत्येक वार्ड में टोलियां (टीमें) बनाई जाएं। उन्होंने वार्ड स्तर पर योजनाबद्ध तरीके से काम कर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को गति देने के निर्देश दिए।

बैठक में यह रहे उपस्थित

बैठक के दौरान मंडल महामंत्री मुकेश व्यास, नीलकमल पटवा, मंडल उपाध्यक्ष घनश्याम सोलंकी, मनोज आंचलिया, मुकेश सोनी, योगेश चंदनानी, सीता देवी धोबी, राजभगत सिंह, भवानीशंकर माली, सतीश खंडेलवाल, महावीर लढा, नंद लाल छिपा, अनुराग पराशर सहित नगर मंडल के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।