विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल की सागोद प्रखंड बैठक नाहरिया,लक्ष्मीपुर सांगोद में संपन्न, आगामी कार्यक्रम प्रशिक्षण वर्गों को लेकर बनी रणनीति

बी एम राठौर

स्मार्ट हलचल|सांगोद 29 अप्रेल को विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की सांगोद प्रखंड स्तरीय बैठक नाहरिया, लक्ष्मीपुर, में आयोजित की गई। बैठक मे विभाग संगठन मंत्री लक्ष्मीचंद जांगिड़ का सांगोद क्षेत्र में प्रवास रहा, जो आगामी प्रशिक्षण वर्गों को लेकर रहा।बैठक के दौरान विभाग संगठन मंत्री लक्ष्मीचंद जांगिड़ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि बजरंग दल प्रशिक्षण वर्ग 16 मई से 23 मई तक आयोजित किया जाएगा। दुर्गा वाहिनी प्रांतीय प्रशिक्षण वर्ग 17 मई से 24 मई तक केकड़ी (अजमेर)
वहीं विश्व हिंदू परिषद का प्रशिक्षण वर्ग 28 मई से 7 जून तक आयोजित होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इन वर्गों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया।

इस निमित्त सांगोद प्रखंड के कार्यकर्ताओं से संपर्क कर वर्ग में जाने वाले कार्यकर्ताओं की सूची तैयार करने पर जोर दिया गया। बैठक में
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मथुरा लाल जी मेहता विश्व हिंदू परिषद जिला सह मंत्री कुंज बिहारी राठौर ने भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
बैठक में जिला सामाजिक समरसता प्रमुख रामविलास मेहता, जिला मिलन केंद्र प्रमुख नंदबिहारी नागर, प्रखंड सह संयोजक विनोद नागर,संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।