Homeराजस्थानअलवरबंदरों का आतंक : विद्युत विभाग के कर्मचारी पर किया हमला

बंदरों का आतंक : विद्युत विभाग के कर्मचारी पर किया हमला

बानसूर। स्मार्ट हलचल/कस्बे में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ रहा है, जिससे लोग और सरकारी कर्मचारी दोनों ही परेशान हैं। बुधवार शाम को बिजली कर्मचारी को बंदरों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बावजूद, नगरपालिका प्रशासन की ओर से बंदरों को पकड़ने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से बार-बार बंदरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार शाम को कस्बे के बिजली विभाग कार्यालय में एक कर्मचारी पर बंदरों ने हमला कर दिया। कर्मचारी वेद प्रकाश नायक को दो-तीन जगहों पर काट लिया गया। कर्मचारी ने अपनी जान बचाने के लिए भागकर भाग्य की कोशिश की। घायल कर्मचारी को उपचार के लिए बानसूर उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि कस्बे में बंदरों के झुंड घूमते रहते हैं और आए दिन लोगों पर हमला कर देते हैं। इससे पहले भी बाजार में बंदरों ने कई लोगों को घायल किया है। बंदरों के बढ़ते आतंक से परेशान ग्रामीणों ने कई बार नगरपालिका प्रशासन से बंदरों को पकड़ने की मांग की है, लेकिन प्रशासन की ओर से अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि नगरपालिका प्रशासन को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए और बंदरों को पकड़ने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए ताकि कस्बे में शांति बहाल हो सके और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES