भाजपा नंदराय मंडल की मासिक बैठक सम्पन्न, बूथ सशक्तिकरण एवं संगठन विस्तार पर जोर

स्मार्ट हलचल, आकोला। भारतीय जनता पार्टी नंदराय मंडल की मासिक बैठक मंडल कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों, सदस्यता अभियान, जनसंपर्क अभियान तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के मुख्य अतिथि एवं मंडल पालक बाबूलाल आचार्य ने कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत, अनुशासन और समर्पण से निरंतर मजबूत हुआ है। उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ता से अपने बूथ को सशक्त बनाने तथा सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। साथ ही नियमित जनसंपर्क बनाए रखने और संगठन के प्रत्येक कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष प्रकाश सांगावत ने संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि बूथ भाजपा संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है और मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन की पहचान है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं बूथ अध्यक्षों से संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्वों का समयबद्ध एवं प्रभावी निर्वहन करने का आग्रह किया।

बैठक में बूथ समितियों के सुदृढ़ीकरण, नए कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने, सदस्यता अभियान को गति देने तथा जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर उप जिला प्रमुख शंकर गुर्जर, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश पाराशर, मंडल महामंत्री भुवनेश चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष कमलकांत पोरवाल, राजू शर्मा (देवरिया), रामकरण जाट, बूथ अध्यक्ष जय सिंह (गेंदलिया), गोपाल सुवालका (गेहूंली), ईश्वर सोनी, धीरज सेन (नंदराय), रतन बागरिया (किशनगढ़) सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक का समापन राष्ट्रहित, संगठन हित एवं जनसेवा के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।