मुसलमानों के धार्मिक स्थल मस्जिद व दरगाहों को अवैध रूप से तोड़े जाने के विरोध में सौंपा ज्ञापन

बी एम राठौर
न्यूज
सांगोद |स्मार्ट हलचल।सांगोद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजस्थान बीजेपी की राज्य सरकार द्वारा बिना किसी संवैधानिक तरीके व अनैतिक व कुंडा रूप से राजस्थान के सीमावर्ती थार क्षेत्र बाड़मेर,जैसलमेर व बीकानेर में मुस्लिम समाज के धार्मिक उपासना स्थल मस्जिदों,मदरसे वह दरगाहों को अवैध रूप से तोड़े जाने को लेकर सांगोद उपखण्ड अधिकारी को महामहिम राष्ट्रपति भारत सरकार के नाम राजस्थान कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एम डी चोपदार के निर्देशानुसार कोटा जिला देहात कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष असरार अहमद के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा जिला देहात कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष असरार अहमद,वक्फ कमेटी सदर मिर्जा मुश्ताक अहमद,जिला देहात अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष सलीम अंसारी,महमूद बेग, मोहम्मद शरीफ,शौकत अंसारी ने बताया कि कि हमारा देश सौहार्द व भाईचारे की मिसाल हे यहां पर गंगा जमुना तहजीब देखने को मिलती हैं जो पूरी दुनिया में वसुदेव कुटुम्ब की भावना को सार्थक सिद्ध करती है लेकिन जब से हमारे देश में बीजेपी सरकार सत्ता में आई है तब से मुसलमानों के आस्था के केंद्र धार्मिक स्थान मस्जिद,दरगाह व मदरसों को भेदभावपूर्ण तरीके से तोड़ा जा रहा है हमारे देश के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा बाबरी मस्जिद वह राम मंदिर का फैसला जब आस्था के नाम पर राम मंदिर के हक में दिया गया उसे मुसलमानों ने सहजता से स्वीकार किया जिसे पूरी दुनिया ने देखा हे फिर मुसलमानों की आस्था के केन्द्र मस्जिद,मदरसे वह दरगाहो को क्यों नजरअंदाज किया जा रहा है बिना किसी संवैधानिक तरीके व अनैतिक व कुंठा रूप से राजस्थान के सीमावर्ती थार क्षेत्र बाड़मेर,जैसलमेर,बीकानेर में मुस्लिम समाज के धार्मिक उपासना स्थल मस्जिदों,दरगाहों को भेदभाव पूर्ण अवैध तरीके से तोड़ा जा रहा है अभी कुछ समय पूर्व राजस्थान के जयपुर में सौंदर्यीकरण के नाम पर नूरानी मस्जिद को शहीद कर दिया गया साथ ही विगत कुछ समय पूर्व ही मुसलमानों की आस्था के केंद्र व इबादतगाहो को भेदभाव पूर्ण तरीके से तोड़ा जा रहा है जो की मुस्लिम समाज की आस्था की उपासना को चोट पहुचाने का कार्य करते हुए धार्मिक स्वतंत्रता का हनन किया जा रहा है राजस्थान की बी जे पी सरकार द्वारा मुस्लिम समाज के प्रति भेदभाव पूर्ण कार्यवाही करते हुए राजस्थान के थार सीमावर्ती क्षेत्र व जयपुर आदि जगह मस्जिदों व दरगाहों को टारगेट किया जाकर अनउपयुक्त तरीके से ध्वस्त किया जा रहा है जो पूणतः संविधान द्वारा प्रदत्त धार्मिक स्वतंत्रता का हनन है हमारे देश की गंगा जमुना तहजीब,सौहार्द व भाईचारे को बनाए रखते हुए मुसलमानों के आस्था के केंद्रों का संरक्षण कर धार्मिक स्थलों का भी सम्मान किया जाए ! ज्ञापन देते समय युसुफ अली इकबाल सिगीवाला शफीक मोहम्मद चांद भाई निहारगीर रहमान अंसारी डॉ इलियास अंसारी रफीक भाई निहारगीर निसार पठान असलम अंसारी तारीफ पठान रफीक ठेकेदार फरीद शाह शब्बीर बेग दानिश खान सिराज रंगरेज रुस्तम अगवान शरीफ टेलर एफाज हुसैन मोहम्मद दानिश उरफान अंसारी शाहरुख खान शकील टेलर शहजाद अंसारी शाकिर टेलर सलामउद्दीन नासिर पठान शहजाद खान मोहम्मद शाहरुख नौशाद खान जफर अंसारी तस्लीम शाह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे