आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत कृषि का कार्य करके घर जाते समय हुई घटना

बी एम राठौर

सांगोद 29 जून को ,स्मार्ट हलचल।सांगोद क्षेत्र के बोरीनाकलां गांव में धान की लगाई पौध में कचरे की सफाई करके वापस घर लौटते वक्त बेणिराम आयु 47 वर्ष पुत्र राधेश्याम निवासी बोरीनाकलां पर बिजली गिरने से मौत हो गई,घटना के दौरान उनकी पत्नी सावित्री भी साथ थी।उनके खेत से दूसरे खेत में पैदल चलने के दौरान ये हादसा हुआ।ये जमीन कृषक बेणिराम ने किसी दूसरे खातेदार से धान की उपज करने के लिए मुनाफा काश्त पर ली थी।
नियति को कुछ ओर ही मंजूर था,बेणिराम ने इस वर्ष बोरीनाकलां के माल में दूसरे खातेदार की जमीन जुपाई पर की थी,इस जमीन में धान की फसल करने की तैयारी में किसान दम्पति जुटा हुआ था,उसके दो पुत्र है,जो दोनों अविवाहित है,सोमवार को बेणिराम व उनकी पत्नी सावित्री खेत में धान के पौध तैयार करने के बाद उसमें हुए कचरे की सफाई करने के लिए गए थे,ताकि धान की पफसल अच्छी तरह से हो सकें।ये सोमवार शाम साढे चार बजे करीब धान के पौध में सपफाई कार्य निपटाने के बाद दोनों घर लौट रहे थे,उनके जुपाई वाले खेत से दूसरे खेत में पैदल चल रहे थे,इसी दौरान मौसम बिगडने के बाद अचानक तेज गर्जना के साथ बेणिराम पर बिजली गिर गई,बिजली गिरने से वह झुलस गए तथा अचेत होकर नीचे गिर पडे,आस पास खेतों पर काम कर रहे लोग दौडे तथा उन्हें उपजिला चिकित्सालय सांगोद लेकर आएं,यहां चिकित्सकों ने कृषक बेणिराम को मृत घोषित कर दिया,शव का पोस्ट मार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया।बिजली गिरने से किसान बेणिराम की मौत के बाद बोरीनाकलां में सन्नाटा पसरा हुआ है।परिजनों का हाल बेहाल है।