नवरात्रा महोत्सव में माता के भजनों जमकर झूमे श्रद्धालु चतुर्थ नवरात्रा में माता को हलवा चना मालपुआ का भोग लगाकर प्रसादी वितरण

नवरात्रा महोत्सव में माता के भजनों जमकर झूमे श्रद्धालु चतुर्थ नवरात्रा में माता को हलवा चना मालपुआ का भोग लगाकर प्रसादी वितरण की सजीव झांकियों में भगवान विष्णु क्षीरसागर में शेषनाग की सैया पर माता लक्ष्मी के साथ एवं कमल पर ब्रह्मा जी का सजीव चित्रण किया

स्मार्ट हलचल|गंगापुर सिटी नवदुर्गा सेवा समिति के तत्वाधान में पुरानी अनाज मंडी सीताराम परिसर में 9 दिवसीय नवरात्रा महोत्सव के तहत बुधवार शाम 7:00 बजे महा आरती मैं भक्तों की भीड़ उमड़ी महा आरती में पूर्व उपसभापति दीपक सिंघल राजेंद्र वैद्य घनश्याम सिंह एडवोकेट महेश पाल सिंह जादौन दामोदर लाल एडवोकेट महेश पंसारी अरविंद पत्रकार महेश वैद्य विकास शुक्ला राधा मोहन प्रेमचंद महेंद्र गर्ग अनुज शर्मा राकेश मंगल प्रमोद बोहरा रवि गुप्ता आदि शहर के गणमान्य लोगों सहित सैकड़ों भक्त महिला पुरुष शामिल हुए इस मौके पर माता के जयकारों के साथ माता के भजनों पर भक्तजन जमकर झूमे मंदिर पंडाल में रात्रि 7:30 बजे से सजीव झांकी में भगवान विष्णु माता लक्ष्मी के साथ क्षीर सागर में शेषनाग की सैया पर विराजमान एवं कमल के फूल पर ब्रह्मा जी महर्षि नारद मुनि द्वारा स्तुति का बखान का सजीव चित्रण किया भव्य अलौकिक झांकियों को देखकर दर्शक श्रद्धालु भाव विभोर हुए इस मौके पर नवदुर्गा को प्रमोद बोहरा, मालपुआ एवं वेद प्रकाश मंगल की ओर से हलुआ चने का भोग लगाकर भक्तों में प्रसादी वितरण की गई पंडित दीपक कृष्ण शास्त्री ने बताया कि नवरात्र में नवदुर्गा पूजा व इसके उपरांत सप्तशती शत चंडी पाठ,अनुष्ठान होता है शाम को महा आरती के साथ सजीव झांकियों का चित्रण किया जा रहा है गुरुवार प्रातः नवरात्रा के पंचम दिवस पर मां स्कंद माता की विधि विधान मंत्रों द्वारा सामूहिक रूप से पूजा कराई गई स्कंदमाता का पांचवा स्वरूप भगवान कार्तिकेय की माता के रूप है माता का यह स्वरूप मातृत्व, ममता, वात्सल्य, संरक्षण, ज्ञान और शक्ति का प्रतीक है इस रूप में मां शेर पर सवार होकर भक्तों की रक्षा करती है