डॉ. जगदीश गुर्जर विकास अधिकारी पंचायत समिति गंगापुर सिटी ने किया ग्राम पंचायत बिदरख्या में आकस्मिक निरीक्षण

गंगापुर सिटी|स्मार्ट हलचल|पंचायत समिति गंगापुर सिटी के विकास अधिकारी डॉ. जगदीश गुर्जर ने गुरुवार को ग्राम पंचायत बिदरख्या में मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आगामी पंचायत चुनाव की तैयारी के हिसाब से आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।डॉ. गुर्जर ने इसके बाद ग्राम पंचायत में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की धरातल पर वास्तविक स्थिति देखने के लिए सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), स्वच्छ भारत मिशन, जल संचयन, जन अभियान, कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान तथा वीबीजी रामजी योजना सहित विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं के कार्यों का भौतिक सत्यापन किया।

प्रधानमंत्री आवास योजना के कई आवास बकाया एवं अपूर्ण मिलने पर डॉ. गुर्जर ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने ग्राम विकास अधिकारी को कार्यों में तेजी लाने और बकाया आवासों को अतिशीघ्र गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने हेतु सख्त निर्देश दिए।

उन्होंने समीक्षा के दौरान कहा कि राज्य सरकार की मंशा प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने की है। अतः ग्राम पंचायत स्तरीय कार्मिक निर्देशानुसार कार्य में पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।