मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती का 61वां पुण्य स्मृति दिवस मनाया

रेखचन्द्र भारद्वाज

जुरहरा, जिला डीग: स्मार्ट हलचल।सोमवार को ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय जुरहरा में मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती का 61वां पुण्य स्मृति दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम मातेश्वरी के चित्र के समक्ष माला अर्पित की गई एवं ब्रह्माकुमारी प्रीति बहन ने मातेश्वरी जी के ईश्वरी महावाक्य उच्चारण किया। उन्होंने कहा परमात्मा ने हम सभी को एक सूत्र में बांधा है यह वसुधैव कुटुंब हमारा परिवार है हम सभी को यहां मिलकर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि नारी वह शक्ति है जो वह ठान ले वह उसे कर सकती है नारी के द्वारा ही परमात्मा शिव ने ज्ञान का कलश रखा। वंदे मातरम का गायन इस भारत भूमि पर ही है हम सभी नारा लगाते हैं तो हमारे भारत भूमि पर ऐसी महान हस्तियां होकर गई है एवं कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी संतोष बहन ने मातेश्वरी जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मां की महिमा तो बहुत है उसकी हम जितनी महिमा करें उतनी कम है वह त्याग, तपस्या की प्रति मूरत थी उन्हें देखकर सभी ब्रह्मा वत्स उनके पदचिन्ह पर चलने लगे। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी शिवानी ने मातेश्वरी जी का गीत प्रस्तुत किया आपकी कुर्बानी हो सारा जग याद करेगा जो आपने पालन दी है उसका हम सब भी रिटर्न चुकाएंगे इस भारत भूमि को देवभूमि बनाएंगे कार्यक्रम में छोटे बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत किया।