माहेश्वरी डांडिया महोत्सव में सास-बहू राउंड ने बटोरी तालियां

माहेश्वरी समाज ने देर रात तक खडकायें डांडिया

माहेश्वरी नवोदिता मंडल के डांडिया महोत्सव में ‘नवोत्सव’ की धूम

कोटा। स्मार्ट हलचल|माहेश्वरी नवोदिता मंडल के डांडिया महोत्सव के दूसरे दिन गुजराती संस्कृति, पारंपरिक वेशभूषा और गरबा-डांडिया की प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। माहेश्वरी महिला मंडल के तत्वावधान में आयोजित महोत्सव में ‘नवोत्सव’ थीम विशेष आकर्षण रही। महिलाओं और बच्चों ने उत्साह से भाग लेते हुए रंगारंग प्रस्तुतियों से आयोजन को उत्सवी रंग दिया।
मुख्य अतिथि राजेश कृष्ण बिरला ने कहा कि समाज को एकजुट रखने और आपसी संबंधों को मजबूत बनाने में ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं,आयोजन में ऐसा लग रहा है, मानो पूरा गुजरात माहेश्वरी प्रांगण में उतर आया हो।
महिला मंडल अध्यक्ष सरिता मेहता और सचिव श्वेता माहेश्वरी ने बताया कि ‘नवोत्सव’ थीम के तहत गुजराती पारंपरिक परिधान निर्धारित किए गए। रंग-बिरंगे परिधानों और पारंपरिक आभूषणों से सजी महिलाओं ने गरबा-डांडिया की प्रस्तुतियों से माहौल को जीवंत बनाया। नवोदिता मंडल अध्यक्ष वैशाली खुवाल और सचिव गौरांशी अटल ने बताया कि सास-बहू राउंड महोत्सव का प्रमुख आकर्षण रहा। विभिन्न आयु वर्गों के लिए प्रतियोगिताएं और मनोरंजक गतिविधियां भी आयोजित की गईं। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

‘धोली तारो ढोल बाजे’, ‘चोगाड़ा तारा’ और ‘कमरिया लहराए’ जैसे लोकप्रिय गीतों की धुनों पर प्रतिभागी देर तक थिरकते रहे। संरक्षिका स्वाति मंत्री और पूर्वा शारदा ने आयोजन की गतिविधियों की जानकारी दी, जबकि संरक्षिका अंकिता पनवाड़ ने अतिथियों, प्रायोजकों और समाजबंधुओं का आभार जताया। कार्यक्रम में जज की भूमिका आशिमा गोयल,नेहाबंसल,दिव्यांशी विजय,हिलांशी सक्सेना रही।
कार्यक्रम में समाज मंत्री विट्ठलदास मूंदड़ा, मधु बाहेती, सुरेश काबरा, केजी जाखेटिया, राजेंद्र शारदा, प्रमोद भंडारी, लक्ष्मीकांत माहेश्वरी,बजरंग साबू,नारायण कालानी,गोविंद मांनधना एवं ओम माहेश्वरी परिवार सहित समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।