चिमु धतरवाल
बायतु।स्मार्ट हलचल|आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक बायतु में शनिवार को मातृ सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। सम्मेलन में करीब 200 से अधिक माताओं बहिनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जिला सचिव बलदेव व्यास ने बच्चों के सर्वांगीण विकास में मातृशक्ति की भूमिका एवं सहयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने आचरण के छह बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए बच्चों के जीवन में संस्कारों के महत्व को बताया। उच्च माध्यमिक प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने अतिथियों का परिचय करवाया तथा मातृ शक्ति संबंधित प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि इंदु बाला एवं अध्यक्ष नीतू चौधरी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि विद्या मंदिर शिक्षा के साथ संस्कार देने का काम करता है और आज के समय को देखते हुए बच्चों में संस्कार होना बहुत ही आवश्यक है। उपसमिति अध्यक्ष सुरेश कुमार गोड़ ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस दौरान बालिका आदर्श विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य नारायणदास माली सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन आचार्या ज्योति भाखर ने किया अंत में कल्याण मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।