माउंटेन ड्यू की बोतल में तैरती मिली मरी मकड़ी, स्वास्थ्य से खिलवाड़

कैफे में कांच की बोतल खोलते ही दिखा कीड़ा, समय रहते टला बड़ा हादसा

भीलवाड़ा। शहर के एक कैफे में एनर्जी ड्रिंक माउंटेन ड्यू की कांच की बोतल में मरी हुई मकड़ी तैरती मिलने से हड़कंप मच गया। बोतल खोलते ही ग्राहकों को मकड़ी दिखी, जिससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया। घटना के बाद लोगों ने प्रशासन और कंपनी की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई
प्रशासन ने पहले भी जन स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर एनर्जी ड्रिंक कंपनियों के खिलाफ अपील की थी। शहर की नामचीन कंपनियों पर छापेमार कार्रवाई कर एनर्जी ड्रिंक के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इस मामले के बाद अब फिर से खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम से जांच की मांग की जा रही है। लोगों का आरोप है कि बिना गुणवत्ता जांच के ही ये ड्रिंक बाजार में बेचे जा रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें भी इस तरह का कोई उत्पाद मिले तो तुरंत इसकी सूचना दें।