स्मार्ट हलचल|भाजपा आला कमान ने भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल को कोटा संभाग का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है
सांसद प्रवक्ता विनोद झुरानी ने बताया कि पूर्व में भी सांसद अग्रवाल को पार्टी ने गुजरात, दिल्ली व बिहार जैसे महत्वपूर्ण स्थान पर चुनाव प्रभारी बनाकर भेजा वहां सभी जगह सांसद अग्रवाल के नेतृत्व में पार्टी का परचम लहराया है ।
अग्रवाल को इसके अलावा कई उपचुनाव में प्रभारी नियुक्त किया गया था वहां भी भाजपा का परचम लहराया।।
इन्हीं सफलताओं और कार्य कुशलता को देखते हुए पार्टी आलाकमान ने सांसद अग्रवाल को कोटा संभाग का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है।
