सांसद दामोदर अग्रवाल ने की गृहमंत्री अमित शाह के साथ शिष्टाचार भेंट

स्मार्ट हलचल|भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल ने आज संसद भवन में माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की व विभिन्न क्षेत्रों पर विस्तृत चर्चा की|सांसद प्रवक्ता विनोद झुरानी ने बताया कि सांसद अग्रवाल ने आज देश के ग्रह मंत्री अमित भाई शाह से शिष्टाचार भेंट की व केसरिया दुपट्टा पहनाकर अभिवादन किया इस दौरान राजस्थान से जुड़े महत्वपूर्ण प्रकरणों सहित राष्ट्रहित के कई विषयों पर उनका विस्तृत मार्गदर्शन भी प्राप्त किया ।

सांसद अग्रवाल ने इस मुलाकात पर कहा कि यह
अत्यंत अविस्मरणीय क्षण” है मेरे लिये
माननीय गृहमंत्री अमित शाह जी के सरल व्यवहार और प्रेरणादायी शब्दों ने मुझे भावुक एवं गौरवान्वित किया।

यह क्षण सदैव मेरी सुंदर स्मृतियों में संजोया रहने के साथ साथ मुझे प्रेरणा देता रहेगा ।

सांसद अग्रवाल ने कहा की अपना विशेष समय एवं स्नेह प्रदान करने हेतु गृहमंत्री अमित शाह का हृदय से आभार व धन्यवाद प्रकट करता हु। भीलवाड़ा जिले भर के सभी कार्यकर्ताओं में अमित भाई शाह से मुलाकात पर अपार उत्साह देखा गया सभी ने सांसद अग्रवाल को बधाई प्रेषित की।