Homeभीलवाड़ामुख्यमंत्री की सुरक्षा में चूक, सत्ता के मद में है संगठन के...

मुख्यमंत्री की सुरक्षा में चूक, सत्ता के मद में है संगठन के पदाधिकारी

राजकीय मगरूरियत न ले बैठे प्रशासन के अधिकारियों को

भीलवाड़ा । बृजेश शर्मा

:मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा नगर परिषद टाउन हाल में
पहुंचने से पहले उनकी सुरक्षा में एक बड़ी चूक का मामला सामने आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल चित्रकूट धाम में अपना संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम हरित संगम मेले में शिरकत करने आए थे, इस दौरान नगर परिषद टाउन हाल में जन संवाद व मेघावी छात्रों को सम्मानित करने का कार्यक्रम भी था, कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए अपना संस्थान की ओर से अधिकारियों, जन प्रतिनिधियों,कार्यकर्ताओं व मीडिया, एंट्री के लिए पास जारी किए, उस जारी किए गए पास में न तो कोई क्रमांक नंबर था,और न ही किसी पदाधिकारी के हस्ताक्षर, इस स्थिति में यदि कोई भी अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति फर्जी तरीके से कार्ड बनवाकर अंदर प्रवेश कर जाता व कोई अपराध कर देता तो,इसका जिम्मेदार कौन होता, अपना संस्थान के पदाधिकारी, प्रशासनिक अमला,,पुलिस प्रशासन, भाजपा पार्टी पदाधिकारी या नगर परिषद ,यह एक विचारणीय प्रश्न,बना हुआ है।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES