बन्शीलाल धाकड़ राजपुरा
बड़ीसादड़ी। स्मार्ट हलचल|पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार (3 अगस्त 2026) को क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। इस पावन अवसर पर स्थानीय प्रतिष्ठित व्यावसायिक संस्थान ‘भरत ज्वैलर्स’ के संचालक भरत सोनी (पिता गोपाल सोनी, जारोरा) ने भगवान श्री भोलेनाथ जी की असीम कृपा से नव निर्मित श्री ऋण मुक्तेश्वर महादेव जी मंदिर के शुभारंभ एवं भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में सपरिवार भाग लिया।धार्मिक अनुष्ठानों की श्रृंखला में आयोजित मंदिर की ध्वजा चढ़ाने का दुर्लभ और पावन सौभाग्य भरत सोनी एवं उनके परिवार को प्राप्त हुआ। इस विशेष ध्वजा की बोली 52,000 रुपये में संपन्न हुई। श्रावण मास के पहले ही सोमवार को मिले इस पुण्य अवसर को सोनी परिवार ने अपना परम सौभाग्य बताया।प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान मुख्य यजमान परिवार सहित उपस्थित श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में भगवान महादेव, प्रथम पूज्य गणेश जी, माता पार्वती, कार्तिकेय जी, नंदी महाराज एवं कच्छप (कछुआ) भगवान की विधि-विधान से विशेष पूजा-अर्चना कर महाआरती की। इस दौरान पूरा माहौल शिवमय और भक्तिमय भजनों से गुंजायमान हो उठा। धार्मिक कार्यक्रम के समापन पर विशाल भोजन प्रसादी का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ कमाया।
