प्रकरण में अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार आरोपी के म्यूल बैंक खाते में 1 करोड़ 42 लाख 42 हजार 164 रुपये का लेन-देन का खुलासा हुआ है
रणवीर सिंह चौहान
स्मार्ट हलचल /भवानी मंडी|भवानी मंडी पुलिस ने साइबर फ्रॉड में लिफ्त म्युल खाता धारक पचपहाड़ निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया प्रकरण में अब तक कुल 13 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं
*घटना विवरण:* जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि
दिनांक 9 अप्रैल 2026 को थाना भवानी मंडी को विशेष अभियान “म्यूल हंटर” के तहत एक गोपनीय सूचना प्राप्त हुई कि भवानी मंडी क्षेत्र में ललित राणा पुत्र श्री दिनेश जाति ला.सहार निवासी रामनगर अपने बैंक खातों को म्यूल बैंक खातों के रूप में उपयोग कर इन खातों के माध्यम से बड़े पैमाने पर साइबर धोखाधड़ी कर रहा है।
तकनीकी विश्लेषण में पाया गया कि ललित राणा के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा भवानी मंडी के बैंक खाते का साइबर फ्रॉड में उपयोग हुआ है। इस पर खाता धारक ललित राणा के खिलाफ धारा 318(4), 316(2) BNS 2023 व धारा 66D IT ACT में प्रकरण दर्ज किया गया।
*पुलिस कार्रवाई:*
जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झालावाड़ के निर्देशन में थाना अधिकारी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने 03 माह से फरार साइबर अपराध में संलिप्त म्यूल बैंक खाता धारक *सैयद शाहनवाज अली* को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की।
*गिरफ्तार आरोपी:*
सैयद शाहनवाज अली पुत्र श्री सैयद वसीम अली, जाति मुसलमान, उम्र 37 साल, निवासी नियर अंजुमन स्कूल, पचपहाड़, थाना भवानी मंडी, जिला झालावाड़
*गठित टीम:*
प्रमोद कुमार, पुलिस निरीक्षक, थाना भवानी मंडी
तेजेंद्र सिंह, कांस्टेबल 1379
हरिराम सैनी, कांस्टेबल 1258
विकास, कांस्टेबल 285
महेश कुमार, कांस्टेबल 1380
जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बढ़ते साइबर व अन्य धोखाधड़ी के अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु सभी थाना अधिकारियों को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए
