कोटा ग्रामीण एस पी सुधीर शंकर ने
बी एम राठौर
न्यूज
स्मार्ट हलचल|सांगोद 7 सितम्बर को नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत शंकर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राम कल्याण मीणा ने थाना सांगोद क्षेत्र में स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण
कोटा ग्रामीण पुलिस द्वारा नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत शंकर, कोटा ग्रामीण एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राम कल्याण मीणा द्वारा थाना सांगोद क्षेत्र में स्थित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया व चेक किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों सहित अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों द्वारा मौके पर मौजूद पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
पुलिस अधिकारियों ने निर्देशित किया कि स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए तथा निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल की पूर्ण पालना सुनिश्चित की जाए। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए।
कोटा ग्रामीण पुलिस द्वारा नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।