मांडल । भीलवाड़ा में मुर्गों से भरी पिकअप गाड़ी आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। टक्कर भीषण थी कि पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। 20 मिनट तक ड्राइवर केबिन में फंस गया, जिसे लोगों ने बाहर निकालकर हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। इस दौरान कई मुर्गे वाहनों की चपेट में आने से मर गए। हादसा मांडल नेशनल हाईवे 48 पर मंगलवार सुबह करीब 4.30 बजे हुआ।सड़क पर बिखरे मुर्गे, अफरा-तफरी का माहौल हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और पिकअप में भरे सैकड़ों मुर्गे सड़क पर निकलकर इधर-उधर दौड़ने लगे। इस दौरान कई मुर्गे वाहनों की चपेट में आकर मर गए, जिससे कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।
राहत कार्य में दो घंटे की कड़ी मशक्कत घटना की सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस पायलट हनीफ मोहम्मद और राहगीरों ने मिलकर ड्राइवर को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे ड्राइवर को निकालने में करीब दो घंटे की मशक्कत करनी पड़ी, जिसके बाद उसे बेहोशी की हालत में हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस जांच और पहचान की कोशिशें जारी मृतक ड्राइवर के पास कोई पहचान दस्तावेज नहीं मिलने से उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस और प्रशासन उसकी पहचान के प्रयास में जुटे हुए हैं। बताया जा रहा है कि दुर्घटनास्थल मांडल और पुर थानों की सीमा के बीच होने के कारण क्षेत्राधिकार को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही, जिससे पुलिस मौके पर देर से पहुंची और फिलहाल मामले की जांच जारी है।
