मुस्लिम महासभा ने किया निर्वाचित पार्षदों का सम्मान

चित्तौड़गढ़, 27 सितंबर। स्मार्ट हलचल|मुस्लिम महासभा चित्तौड़गढ़ की ओर से नगर परिषद के नवनिर्वाचित पार्षदों के सम्मान में गांधीनगर स्थित गुलमोहर गार्डन में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में निर्वाचित पार्षदों का स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया गया।जिला सचिव यूनुस खान उर्फ संजू ने बताया कि पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत एवं नेता प्रतिपक्ष नगेन्द्र सिंह राठौड़ के मुख्य आतिथ्य में आयोजित समारोह में नगर परिषद के निर्वाचित मुस्लिम पार्षद मोहम्मद इब्राहिम छीपा, इम्तियाज हुसैन लौहार, फिरदोस खान, रेहाना हसन तथा नेता प्रतिपक्ष पार्षद नगेन्द्र सिंह राठौड़ का मुस्लिम महासभा के पदाधिकारियों ने पगड़ी एवं माला पहनाकर सम्मान किया। महिला पार्षदों को शॉल ओढ़ाकर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने कहा कि मुस्लिम समाज में शिक्षा, रोजगार और राजनीति के प्रति जागरूकता बढ़ी है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद में पहली बार दो महिलाओं सहित पांच मुस्लिम पार्षद निर्वाचित होकर आए हैं। उन्होंने सभी निर्वाचित पार्षदों को शुभकामनाएं दीं।

नेता प्रतिपक्ष नगेन्द्र सिंह राठौड़ ने पार्षदों से अपने-अपने वार्डों में विकास कार्यों तथा जनता के हितों के लिए कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान अमन मददगार कमेटी चोखला कपासन के सचिव रफीक खान की ओर से सभी पार्षदों को पुरस्कार स्वरूप कलम भेंट की गई।

मुस्लिम महासभा के प्रदेश महासचिव आरिफ अली एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष रशीद मोहम्मद उर्फ कालू, जिला महासचिव जफर खान, जिला सचिव यूनुस खान उर्फ संजू, सह सचिव हुसैन मीर खान, कोषाध्यक्ष इरफान शेख, संगठन मंत्री बबलू खान, सद्दाम शोरगर, मोहम्मद हसन बरकाती, सिद्दीक शेख, अशफाक छीपा एवं इस्तिखार छीपा सहित अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों एवं पार्षदों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन आरिफ अली एडवोकेट ने किया।

समारोह में पूर्व अंजुमन सदर हाजी अब्दुल गनी शेख, पूर्व पार्षद युसूफ भय्या, गोस मोहम्मद छीपा, अंजुमन संस्थान के सरपरस्त हाजी सैय्यद इरफान अली, मोहम्मद खान कायमखानी, शेख समाज के सदर इरशाद शेख, सैय्यद समाज के सदर मकसूद अली, पठान समाज के सचिव अशफाक खान, छीपा समाज के सचिव अशफाक छीपा सहित विभिन्न समाजों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।